फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में महेंद्र शास्त्री बोले- महर्षि दयानंद ने वेद प्रचार से दूर की बुराई

सोनीपत में वैदिक प्रवक्ता पंडित महेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि जिस समय भारतीय समाज में नारी को न पढ़ने देना, उन पर अत्याचार करना, छुआछूत आदि बुराइयां फैली हुई थी, उस समय महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेद का प्रचार कर बुराइयों को दूर करने का काम किया। आर्य समाज ने देश का बड़ा उपकार किया है। महेंद्र शास्त्री काठ मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर की ओर से आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे यजुर्वेद पारायण महायज्ञ व 38वें वार्षिक उत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जसवंत सिंह, वेद प्रचार मंडल के पूर्व जिलाध्यक्ष जयसिंह दहिया व नरेश चंद गोयल ने दीप प्रज्वलित करके की। महायज्ञ में शनिवार को सुधीर दहिया, अनीता, विनय मलिक, सुमन, प्रदीप कुमार, नेहा, सत्यपाल दहिया, मीना, प्रवीण कुमार, सुनीता, नरेश चंद गोयल व रेणु यजमान के रूप में पहुंचे। सभी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति दी। मंच संचालन आर्य समाज के पूर्व प्रधान कपिल देव ने किया। भजनोंपदेशक रामनिवास आर्य, अजीत सिंह मलिक व रणबीर सिंह सांघी ने भजन प्रस्तुत कर समा बांधा। स्वतंत्र भारत में आर्य समाज का अविस्मरणीय योगदान महेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने पहली बार स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया था। इस शब्द से प्रेरित होकर असंख्य नर-नारी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने देश को आजाद करवाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जेल काटकर फांसी के फंदे को हंसते-हंसते चूम लिया। आज जिस स्वतंत्र भारत में हम सांस ले रहे हैं, उसमें आर्य समाज के अनुयायियों का योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान विजय कुमार, राजपाल खत्री, सुरेश बंसल, प्रेम सिंह चहल, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, सत्यवीर सिंह व राजपाल आर्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें