सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने गोहाना के गांव न्यात के रविदास मंदिर में संत गुरु जयंती पर महिलाओं के साथ गीतों पर खूब नृत्य किया। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास पूरी मानवता के मार्गदर्शक हैं। आज देश, प्रदेश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमें मिलकर युवा वर्ग को महापुरुषों की विचारधारा से जोड़ना चाहिए। डॉ. रीटा शर्मा ने गुरु रविदास जयंती पर गांधी नगर रविदास चौपाल व गांव न्यात रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में डॉ. रीटा शर्मा से महिलाओं के साथ गीतों पर नृत्य भी किया। वहीं डॉ. रीटा शर्मा ने खेड़ी दमकन स्थित बाबा तारानाथ डेरा में वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बाबा तारानाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर बाबा बोलिया नाथ से आशीर्वाद लिया।