फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में किया गया महायज्ञ

नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 03:16 PM IST

सोनीपत में सेक्टर-14 स्थित आर्य समाज मंदिर में शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में महायज्ञ का आयोजन किया। महायज्ञ का आयोजन 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में किया गया। धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि व कल्याण के लिए मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ में आहुति डाली। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आज धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने आर्य समाज के प्रांगण में राष्ट्र के कल्याण व संस्कृति के उत्थान के लिए मिलकर महायज्ञ में आहुति डाली। सभी ने परमपिता परमात्मा एवं ईश्वर से यही कामना की कि नववर्ष में जन-जन में पवित्र भाव हो। सभी स्वस्थ रहें। हर घर में सुख-शांति का भाव हो, इसी कामना के साथ महायज्ञ में आहुति डाली। ईश्वर के चरणों में प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें