फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति से बिखेरी छठा

सोनीपत में समाज सेवा समिति की ओर से गीता भवन मंदिर में ट्राई-रिक्शा, व्हील चेयर, सिलाई मशीन, जर्सी-कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके की। प्रधान प्रवीन वर्मा ने बताया कि समाज सेवा समिति के 42वें वार्षिकोत्सव पर मशीन, ट्राई-रिक्शा व जर्सी-कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह एक हजार जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांग जन व छात्र-छात्राओं की सहायता के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। सभी को जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में समाज सेवा समिति के मुख्य सरपरस्त पवन गोयल, सरपरस्त रत्नेश बत्रा, संयोजक शशिकरण नासा, रमेश चंद्र हसीजा, जितेंद्र रेलन, संजय मक्कड़ व आरके सेतिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें