फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: गोहाना से गुजरी हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से मोहाना तक हुआ ट्रायल रन

लंबे अंतराल के बाद जींद से सोनीपत रूट पर चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन ट्रायल के दौरान गोहाना से होकर गुजरी। यह ट्रेन भारत की पहली हाइड्रोजन गैस से चलने वाली ट्रेन मानी जा रही है, जिसे लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। हाइड्रोजन गैस अत्यंत ज्वलनशील होती है, इसलिए इसके संचालन में रेलवे विभाग को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। इसी कारण पहले इसका ट्रायल जींद से भम्भेवा तक ही किया गया था। आज ट्रेन जींद से चलकर मोहाना तक जाएगी और वहां रुकने के बाद वापस जींद की ओर लौटेगी। ट्रायल के दौरान विभिन्न तकनीकी और सुरक्षा जांच की जा रही हैं। सभी परीक्षण सफल होने के बाद ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की योजना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें