उपमंडल नागरिक अस्पताल खरखौदा को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) में बदल दिया गया है, जिसके तहत सोमवार को आपरेशन थिएटर के शुरू होते ही पहला सी-सेक्शन भी अंजाम दिया गया। थाना कलां की प्रियंका ने अपने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत से गायनोकॉलोजिस्ट डाॅ. ऋचा ने खरखौदा पहुंचकर इस सी-सेक्शन को अंजाम दिया।