फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, स्टेशन पर डॉग स्क्वाड ने की जांच

स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए सोमवार को दिल्ली से आई डॉग स्क्वाड टीम ने जांच अभियान चलाया। टीम ने पूरे स्टेशन परिसर की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। सोनीपत स्टेशन पर जांच अभियान में आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों ने सहयोग भी किया। सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंची बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड टीम ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर जांच अभियान चलाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अभियान के दौरान टीम ने रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की। साथ ही डॉग स्क्वाड टीम ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्यनजर दिल्ली के नजदीक होने के चलते सोनीपत स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जांच अभियान के दौरान आरपीएफ थाना प्रभारी संगम यादव, जीआरपी उप निरीक्षक सहाबुद्दीन, महावीर सिंह सहित कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें