स्टेट प्लान स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को खेती की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आठ ट्रैक्टर पर अनुदान देने के लिए ऑनलाइन ड्रा निकाला गया। इसमें प्रत्येक चयनित एससी किसान को तीन लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। कृषि उप निदेशक उॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने एसबी - 89 योजना के अंतर्गत ड्रॉ निकाला। इसका लाभ लेने के लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके तहत 147 आवेदन प्राप्त हुए थे और विभाग की ओर से जिले के लिए 8 ट्रैक्टर का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। उनका विभागीय पोर्टल पर अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रॉ किया गया जिसमें आठ किसानों का चयन किया गया और आठ किसानों की प्रतीक्षा सूची बनाई गई। इन किसानों का हुआ चयन चयनित किसानों में शमशेर मदीना, दलबीर ढुराना, विजय कुमार पबनेरा, खुशी राम पबनेरा, राजकुमार ठसका, सुशील मातंड, सुखबीर शेखपुरा, रामसिंह शेखपुरा शामिल है। अब इन किसानों को सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में संबंधित दस्तावेज जमा करवाने उपरांत विभागीय अप्रूवल दी जाएगी। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. कुलदीप दहिया, सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा, बागवानी विभाग से ब्रज वेकरिया, प्रगतिशील किसान जयसिंह रोहट, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरीश कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।