फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई मलिक खापों का सम्मान

गठवाला (मलिक) खाप के महान समाज सुधारक दादा घासीराम मलिक की 157वीं जयंती उत्सव के रूप में मनाई गई। इस मौके पर गठवाला (मलिक) खाप के दादा बलजीत मलिक ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आई मलिक खापों का सम्मान किया। बड़ी संख्या में खाप प्रतिनिधि और समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंचे। दादा घासीराम मलिक का जन्म तहसील गोहाना के गांव आहुलाना में 19 फरवरी 1869 को हुआ था। पिता जमना के निधन के बाद वर्ष 1910 में गठवाला गोत्र ने उन्हें खाप का दादा मनोनीत किया। अपने न्यायप्रिय फैसलों और समाज सुधार कार्यों के कारण वे पूरे क्षेत्र में सम्मानित रहे। अंग्रेजों ने भी उन्हें “राय बहादुर” की पदवी से सम्मानित किया था। जयंती समारोह में वक्ताओं ने दादा घासीराम मलिक के समाज सेवा और न्याय व्यवस्था में योगदान को याद किया और युवाओं से उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें