फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में 29.11 ग्राम हेरोइन सहित मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Thu, 10 Apr 2025 03:03 PM IST

क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को 29.11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मुरथल निवासी ब्रजेश है। पुलिस ने आरोपी को नांगल खुर्द स्थित टीडीआई एस्पानिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एएसआई सुरेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ सेक्टर- 7 मोड, जीटी रोड पर मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव मुरथल निवासी ब्रजेश हेरोइन बेचने का काम करता है। वह हेरोइन के साथ नांगल खुर्द स्थित टीडीआई एस्पानिया में मौजूद है। जिस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक युवक पुलिस टीम को देखकर बहूमंजिला भवन की सीढिय़ों पर चढक़र जाने लगा। जिस पर शक के आधार पर उसे काबू किया गया। उसे बताया गया कि उस पर पुलिस को मादक पदार्थ रखने का शक है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस देने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी एवं कराधान अधिकारी महाबीर प्रसाद गोदारा को कॉल कर मामले से अवगत कराया। जिस पर उनके मौके पर आने के बाद आरोपी की तलाशी ली गई। उसके पास से पुलिस ने हेरोइन बरामद की। हेरोइन का वजन 29.11 ग्राम हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह हेरोइन को दिल्ली से लेकर आता था। यहां पर उसे मुनाफा कमाकर बेच देता था। पुलिस टीम आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिससे आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें