फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिला परिषद के लेखा विभाग पर पेमेंट रोकने व रुपये की मांग करने का आरोप

शाहिल शर्मा Updated Thu, 16 Oct 2025 04:09 PM IST

गोहाना रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर लेखा विभाग के अधिकारियों पर हैंडपंप की पेमेंट रोकने व पेमेंट करते समय रुपये लेने की मांग करने का आरोप लगाया। जिला पार्षद ने कार्यालय के बाहर चारपाई बिछाकर व लेखा विभाग के पुतले पर नोटों की माला अर्पित कर धरना दिया। धरना देकर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ऋतुराज, गौतम, योगेश, नरेश के साथ आरोप लगाया कि जिला परिषद के लेखा विभाग के अधिकारी पेमेंट करने की एवज में सरेआम रुपयों की मांग करते हैं। कर्मचारियों की यह स्थिति केवल सोनीपत ब्लॉक नहीं, बल्कि जिला के कई ब्लॉक में भी है। आरोप है कि कई अधिकारी बिना पैसे लिए कार्य नहीं करते। उन्होंने कहा कि तय समय पर पेमेंट का भुगतान नहीं होने के कारण ग्रामीण अंचल में कई विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं या फिर विकास कार्य प्रवाहित हो रहे हैं। लेखा विभाग के अधिकारी पेमेंट करने की एवज में भी रुपयों की मांग करते हैं। यही कारण है कि प्रदेशभर के सरकारी विभागों में लगातार भ्रष्टाचार पनपने लगा है। सरकार व प्रशासन से मांग है कि ऐसे अधिकारियों को बर्खास्त कर उन पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्षित सरीन ने धरनारत जिला पार्षद संजय बड़वासनी को बुलाकर आश्वासन दिया कि जिला पार्षदों को भविष्य में किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर परिषद के लेखा विभाग में रुपये मांगने का मामला है तो जल्द जांच करवाकर आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त के आश्वासन के बाद जिला पार्षद ने अपना धरना समाप्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें