कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और उन्नत बनाने की दिशा में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कृषि उपनिदेशक कार्यालय, सोनीपत में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पांच विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि बैठक में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 135 गांवों में जागरूकता शिविर आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक संचालित होगा। अभियान के तहत प्रतिदिन 9 गांवों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में कम से कम 100 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।