मातृ शक्ति जागृति मंच की ओर से मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में शौर्य प्रदर्शन किया गया। यह यात्रा देवडू रोड, मुरथल रोड, अग्रसेन चौक, जीवन विहार होते हुए वापस देवडू रोड पर संपन्न हुई। यात्रा का संचालन संयोजक पिंकी व नीतू त्यागी ने किया। संयोजक पिंकी व नीतू त्यागी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की आतंकवादियों की ओर से की गई हत्या का बदला लेकर भारतीय सेना ने साहस और शौर्य का परिचय दिया। अब भारत आतंकवाद का सफाया करने वाले देशों का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि सेना ने आतंकवादियों को सबक सिखाकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकवादियों ने निर्दोष माता-बहनों का सिंदूर मिटाने का काम किया उसी का बदला सिंदूर ऑपरेशन के माध्यम से लिया गया है।