फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में उपायुक्त ने कार्यालयों का निरीक्षण कर स्वच्छता का ध्यान रखने के दिए निर्देश

सोनीपत में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली, इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में साफ-सफाई अच्छी तरह से होनी चाहिए, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालयों में सफाई के साथ रिकॉर्ड को भी संबंधित अधिकारी दुरुस्त रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी प्रकार की समस्या न हो। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ निश्चित समय सीमा में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सब की है, इसलिए अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन कर लोगों तक योजनाओं और सेवाओं तक पहुंचाने का कार्य करें। जिस भी शाखा में किसी कार्य के लिए पत्र भेजा जाता है, उस पर तुरंत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यालय में पुराना सामान पड़ा है तो उसे कंडम घोषित करवाएं, ताकि कार्यालय में सफाई और जगह खाली हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह रिकॉर्ड को अच्छी तरह से मेंटेन रखें, जो रिकॉर्ड पुराना हो चुका है तथा उसका कंप्यूटराइजेशन हो चुका है उसे नियमों के अनुसार बाहर निकलें। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर कार्यालय में पहुंचे और कार्यालय में किसी कार्य के लिए आने वाले नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उसके कार्य को पूरा करवाने के लिए उसका सहयोग करें। इस मौके पर नगराधीश डॉ. रेणुका नांदल, डीआरओ हरिओम अत्री, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें