फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ शिविरों में सुरक्षा व्यवस्था का डीसीपी ने लिया जायजा, सीसीटीवी कैमरे भी किए चेक

गोहाना। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसीपी गोहाना जितेंद्र गहलावत ने क्षेत्र में लगाए गए विभिन्न कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में सुरक्षा, खानपान, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने शिविर संचालकों से शिविर लगाने की अनुमति से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और सभी आवश्यक नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता भी जांची और सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे सही ढंग से काम कर रहे हों, ताकि हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड किट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। डीसीपी गहलावत ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को नियमित रूप से शिविरों का निरीक्षण करने और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिविर संचालकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें