फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में अभिनय, नृत्य जैसी विभिन्न कलाओं में तराशे जा रहे बच्चे

शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 03:23 PM IST

न्यू कॉलोनी में नटराज थियेट्रिकल ग्रुप व हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यशाला एवं व्यक्तित्व विकास ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों को नृत्य, अभिनय, संगीत का अभ्यास करवाया गया। शिविर के 5वें दिन की शुरुआत बच्चों ने मां सरस्वती वंदना के साथ की। कार्यशाला में शिक्षा विभाग की ओर से अमित भारद्वाज ने बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी कला को तराशने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नव कलाकारों का भविष्य उज्ज्वल है। यही बच्चे एक दिन समाज के अच्छे नागरिक बनकर समाज का नवर्निर्माण करेंगे। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बच्चों को हरियाणवी, पंजाबी नृत्य, वादन व अभिनय का अभ्यास करवाकर बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को तराशने के लिए नाटक का मंचन करवाया। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे 16 जून को समापन समारोह में अपनी कला को प्रदर्शित करेंगे। कार्यशाला के दौरान जयसिंह सभ्रवाल ने भी सहयोग किया। सुलेख कुमार ने ढोलक, तबला, नवीन मौर्य ने वादन यंत्रों का अभ्यास करवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें