फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ गूंजा 'मानसून अभिनंदन उत्सव' का शंखनाद, पर्यावरण संरक्षण का महाभियान

Naveen Updated Sat, 04 Jul 2026 12:50 PM IST

मानसून के आगमन को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ मानसून अभिनंदन उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जल-जागरण, पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स से आयोजित हुआ, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा गया। खास बात यह रही कि सभी गांवों में एक ही समय पर पौधरोपण किया गया और ग्रामीण अपने-अपने गांव, खेतों तथा पेड़ों के नीचे से ऑनलाइन जुड़कर इस अभियान का हिस्सा बने।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें