सीएचसी पर सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को पहुंच रहे विद्यार्थियों को करीब एक घंटे से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी पर एक घंटे से पोर्टल नहीं चल रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। शहर में स्थित एक सीएचसी केंद्र संचालक लक्की आंतिल ने बताया कि बुधवार शाम को पोर्टल रुक रुक कर चल रहा था। इसके बाद वीरवार सुबह पोर्टल पूर्ण रूप से कार्य कर रहा था। पात्र युवा पोर्टल पर अपने आवेदन करवा रहे थे। उनके केंद्र पर भी 18 युवाओं ने आवेदन किया है, लेकिन अचानक 11 बजे के आसपास पोर्टल बंद हो गया। ऐसे में युवाओं को पोर्टल पर आवेदन करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।