मुरथल अड्डा चौक के पास सोमवार देर शाम बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान भीड़ एकत्रित हो गई और राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुरथल अड्डा के पास सोमवार देर शाम सड़क पर जा रहे युवक को बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद वाहनों को हटाकर जाम की स्थिति को सामान्य किया। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुट गई है।