फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में अमर उजाला फाउंडेशन व जनहित अभियान फाउंडेशन की ओर से लगाया गया रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन व जनहित अभियान फाउंडेशन की ओर से रविवार को ककरोई रोड स्थित आंबेडकर भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 35 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए रोटरी ब्लड बैंक की टीम पहुंची। शिविर का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल ढुल ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती। लोगों को हर तीन माह में रक्तदान करते रहना चाहिए। दी आंबेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान सत्यवान भाटिया ने भी रक्तदान करके लोगों को भी रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया। जनहित अभियान फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने बताया कि रक्तदान करने से किसी का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का अमूल्य जीवन बचा सकती हैं। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें