फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेसियों ने भाजपा व चुनाव आयोग का फूंका पुतला

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार शाम सुभाष चौक पर वोट चोरी का आरोप लगाकर भाजपा व चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने की। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। सभी सवाल तथ्यों और सबूत के साथ उठाए हैं। राहुल गांधी ने वोट चोरी का मामला उठाया तो तुरंत भाजपा को क्या दिक्कत हुई। सवाल चुनाव आयोग से है तो जवाब भी उसे ही देना चाहिए। राहुल गांधी ने पर्दा हटाने का काम किया है। अब इनको जनता के सवालों के जवाब देने चाहिए यह उल्टा विपक्ष से ही सवाल पूछने लगे है शपथ पत्र मांगने लगे है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कमल दीवान, कमल हसीजा, पूर्व जिला पार्षद प्रमिला मलिक, दुष्यन्त लठवाल, रणदीप दहिया, प्रो. बंसीलाल कुंडू, महिला सेवादल अध्यक्ष कृष्णा बुमरा, महिला प्रदेश महासचिव आशा अहलावत, प्रेमनारायण गुप्ता, प्रेम अत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें