फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: नशे की घातक डोज ने छीनी थी युवक की जिंदगी, आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 09:25 PM IST

गांव गढ़ी उजाले खां निवासी 30 वर्षीय युवक कुलदीप की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने युवक को कथित रूप से नशीला पदार्थ उपलब्ध कराने के आरोपी दो युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गांव गढ़ी उजाले खां निवासी कुलदीप पंचकूला में पेंटर का काम करते थे। वह कुछ दिन पहले ही अपने गांव आए थे। 24 मई को उनका शव शहर के सेक्टर-7 स्थित एक खाली प्लॉट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। उनके हाथ में सिरिंज लगी हुई थी। उस समय किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत न मिलने पर पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें