फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 03:36 PM IST

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर वीरवार को जिले भर में विभिन्न यूनियनों ने अपने अपने स्तर पर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कई यूनियनों ने मंच आकर अपना प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के नेता गुरनाम सिंह चंढूनी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने उपायुक्त शांतनु शर्मा को अपना ज्ञापन सौंपा। किसान नेता गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि केंद्र सरकार का अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील भारतीय किसानों के हितों के लिए ठीक नहीं है। किसान व किसान यूनियन इसका पूर्ण रूप से विरोध करते है। सरकार इस ट्रेड डील को कैंसिल करें। इसके साथ साथ एमएसपी की मांग को पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान घोटाला लगातार उजागर हो रहा है। धान घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हमारी मांग है कि धान घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए। जिससे इसकी सच्चाई सामने आए और दोषियों पर ठोस कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों की पेंशन को काट दिया गया है, उन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें