शहर में पिछले दस दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा हैं। बेगू रोड, हिसार रोड के बाद अब डबवाली रोड पर अतिक्रमण हटाने की बुधवार को कार्रवाइईकी गई। अस्पतालों के आगे बने रैंप को तोड़ा गया। वहीं, मुख्य रोड पर रखे हुए जनरेटर तक हटाने की कार्रवाई की गई। हालांकि लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर अपना विरोध जताया। लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने उनकी एक नही सूची और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसआई रवि कुमार ने बताया कि वे पहले ही मुनादी करवाकर अस्पताल प्रबंधकों व अन्य दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। इसके बाद भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए आज यह कार्रवाई गई है।