फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के बाद डबवाली में प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, रात के समय उठाया कचरा

सिरसा शहर में शनिवार को बड़े स्त्र पर कचरा उठान करने के बाद प्रशासन ने देर रात को डबवाली में कचरा उठाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। बड़े स्तर पर पुलिस के साथ डीएसपी योगेश कुमार व कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाया गया। 20 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान शहर में जमा 300 मीट्रिक टन के आसपास कचरे का उठान प्रशासन ने किया । अधिकारियों के अनुसार जहां जहां पर बड़े डंपिंग प्वाइंट थे। सभी की सफाई की गई है ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। कूड़ा ज्यादा जमा होने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। पुलिस बल के साथ 10 से ज्यादा वाहनों की मदद से कचरे का उठान किया गया है। वहीं, कर्मचारियों के हिरासत में लेने की सूचना मिलने के बाद शहर थाने के बाद अन्य सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध शुरू कर दिया था। बता दें कि बीते दिन सिरसा में चले सफाई अभियान के बाद डबवाली में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कचरा सड़कों पर डाल दिया था। इस कारण आमजन को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें