रोहतक के जाट शिक्षण संस्थान में नव युवा छात्र संसद की शुरुआत हो गई, जिसमें देशभर से आए सौ से अधिक युवा प्रतिनिधि नशे के विरुद्ध अपने विचार प्रस्तुत करेंगे और इस गंभीर मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित करेंगे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने किया, जिन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस युवा संसद में अमर उजाला नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम में जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान और जाट कॉलेज की प्रिंसिपल शबनम राठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। युवा संसद का संचालन श्री प्रवीण कुमार और सिद्धार्थ कर रहे हैं।