छोटू राम पॉलीटेक्निक में 22 व 23 मार्च को फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल मैच बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। इसके लिए संस्थान के खेल मैदान में तीन स्क्रीन लगाई गई हैं। यहां छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यह कहना है बीसीसीआई असिस्टेंट मैनेजर प्रशांत महाड़िक व हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलतार सिंह मलिक का। वे शुक्रवार को छोटू राम पॉलीटेक्निक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।