फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के भालौठ गांव के तीन युवक गुरुग्राम पुलिस मुठभेड़ में ढेर, परिजन सदमे में

Naveen Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 AM IST

गुरुग्राम के सुशांत लोक में वीरवार देर रात पुलिस की ओर से किए गए एनकाउंटर में मारे गए तीन युवक जिले के गांव भालौठ के रहने वाले हैं। नितिन (22) जेल में रह चुका है। आर्यन (17) व अंकित अंकित (18) अभी पढ़ाई कर रहे थे। ग्रामीण हैरान है कि आखिर वे कैसे गुरुग्राम पहुंच गए। परिजन तीनों के शव लेने सरपंच कुलदीप के साथ गुरुग्राम गए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस पर फायरिंग के मामले में नितिन जेल में रह चुका है। वह बाइक मिस्त्री के तौर पर काम करता था। उसके पिता संजय ट्रांसपोर्टर के तौर पर काम करते हैं। आर्यन 12वीं का छात्र था और किलोई गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता प्रदीप का फाइनेंस का काम है। अंकित के पिता अनिल का देहांत हो चुका है। मां कमलेश ही परिवार संभाल रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें