फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सुशील गुप्ता ने SYL के पानी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, बोले- प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हित की आवाज कभी नहीं उठाई

हरियाणा में लोग पानी के लिए धरना दे रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हरियाणा का पानी गृह मंत्री के दबाव में राजस्थान को दे रहे हैं। पंजाब से एसवाईएल के पानी के लिए प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए। यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का। वह वीरवार को सिटी पार्क के पीछे जेल रोड स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एसआईवीएल के पानी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने सीधे तौर पर भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा कि भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं किया। जबकि वहां इनकी सरकार रही। प्रधानमंत्री ने हरियाणा के हित की आवाज कभी नहीं उठाई। ये केवल एसवाईएल को राजनीतिक मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। मुआवजा पांच लाख रुपये ही दिया गया। जलभराव रोहतक में आम बात है। रोहतक शहर ही नहीं गांवों में बारिश के बाद पानी भर जाता है। यह आधे साल से भी अधिक समय तक भरा रहता है। प्रशासन के पास इसे निकालने तक की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें