फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: छात्रों के एमडीयू में प्रवेश पर हटाएं प्रतिबंध, छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:08 PM IST

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता से मुलाकात की। उनके समक्ष अपना पक्ष रखते हुए समिति ने विवि में छात्रों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से हटाने की अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल की एसडीएम की मध्यस्थता से उपायुक्त से उनके कार्यालय में कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता की उपस्थिति में बातचीत हुई। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि एमडीयू प्रशासन ने छात्रों के कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। इससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेंगे। इस मामले में कुलसचिव ने शपथ पत्र देने की बात रखी। छात्रों ने उपायुक्त से कहा कि संवैधानिक रूप से धरने प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिया सकता है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि गरिमा में रहकर अपना पक्ष रख सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक प्रतिनिधित्व आरक्षण नीति को रोस्टर रजिस्टर के अनुसार लागू का जाए। इस पर उपायुक्त ने सिटी मैजिस्ट्रेट को कुलाधिपति व मुख्यमंत्री को यह ज्ञापन उचित संवैधानिक कार्रवाई के लिए भेजने का आदेश दिया। साथ ही तय समय सीमा में छात्रों के प्रवेध प्रतिबंध के आदेश शपथ पत्र लेकर निरस्त करने की भी अपील की गई। प्रतिनिधिमंडल में विक्रम सिंह डुमोलिया, प्रदीप मोटा, अमित कुमार पिलानी, दिनेश कुमार कांगड़ा, हिमांशु देशवाल, कपिल फौजी, सुधीर कुमार सहारन, सुनील नेशी, अनिल कुमार शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें