फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सेशन जज बोली रोहतकियों का अपना ही अंदाज, उम्रभर नहीं भूल पाऊंगी

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 07:25 PM IST

जिला अदालत की सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन मंगलवार को विदाई समारोह में भावुक हो गई। बोली, रोहतकियों का अपना ही अंदाज है। मेरी भी मान ली और अपनी भी चला ली। रोहतक है छोटा-मोटा तो चलता है। बार ने इतन मान-सम्मान व स्नेह दिया कि अगर प्रमोशन लेनी है तो रोहतक पोस्टिंग करवानी चाहिए। यह सुनकर बार हॉल में मौजूद वकीलों ने तालिया बजाकर सेशन जज का धन्यवाद किया। दोपहर करीब एक बजे जिला बार हॉल में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों व वकीलों को संबोधित करते हुए सेशन जज नीरजा कुलवंत कलसन ने कहा कि ढाई साल से ज्यादा का कार्यकाल उनके लिए अविस्मरणीय रहा। बार की तरफ से जो सम्मान और स्नेह मिला उसे ताउम्र नहीं भुलाया जा सकता। यहां रहते काफी सुधार कार्य किये और भी प्रयास जारी रहेगा। सेशन जज ने बताया कि ढाई साल पहले जब उनकी रोहतक पोस्टिंग हुई तो कहा गया क्या रोहतक में। एक तरह से रोहतक का अलग ढंग से नाम लिया गया। जबकि उनके लिए रोहतक नया नहीं था। कभी भी कार्यकाल में कोई दिक्कत नहीं आई। वकीलों का शत-प्रतिशत सहयोग मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें