फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 65 एमएम बारिश से सड़कें जलमग्न

मॉनसून सीजन की अच्छी बारिश में बरसाती पानी निकासी के दावे बह गए। बुधवार रात हुई 65 एमएम बारिश के कारण शहर की सड़कें जलमग्न हो गई। यही नहीं, वीरवार को बारिश के घंटों बाद तक भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। वीरवार को सुबह से बारिश जारी है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हलकी बारिश के अलावा आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार रात हुई जोरदार बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा रहा। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दुपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को बारिश के बाद जमा गंदे पानी के बीच से होकर की गुजरना पड़ा। सुबह स्कूली बच्चों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, मेडिकल मोड, एमडीयू के सामने, आकाशवाणी के पासा, प्रेमनगर, सुभाष रोड, सेक्टर दो-तीन, सोनपीत रोड, मानसरोवर कॉलोनी, शीला बाइपास, माता दरवाजा रोड, गोकर्ण डेरे के पास, जनता कॉलोनी, वैश्य कॉलेज रोड, कन्हेली रोड, बजरंग भवन के सामने, अग्रसेन चौक, रेलवे रोड, किलारोड, कृष्णा कॉलोनी, जींद बाइपास समेत अनेक इलाकों में घंटों बरसाती पानी भरा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें