फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में चला यूपी का बुलडोजर, भारी पड़ रहा भाजपा नेताओं का अहम: सांसद दीपेंद्र हुड्डा

शहर के किला रोड बाजार के सुंदरीकरण को लेकर की गई तोड़फोड़ का लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा व विधायक भारत भूषण बतरा ने सोमवार को बाजार का दौरा कर दुकानदारों से बातचीत की। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार व नेताओं का अहम शहरवासियों पर भारी पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार की जनहितेषी नीतियों को उल्टकर जनता का नुकसान किया जा रहा है। किला रोड बाजार में यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर दुकानदारों का नुकसान कर दिया। सांसद ने कहा कि एक फीट तक सरकार के नियमों तक दुकानदारों को सामान रखने की छूट होती है। इसके बावजूद शटर तक बुलडोजर चलाकर छज्जे तोड़ दिए। बारिश व धूप से बचने के लिए दुकानदार अब क्या करें। कांग्रेस राज में बनी भगतसिंह मार्केट आज तक चालू नहीं की गई। पूरे मामले को दिशा की बैठक में उठाया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग है कि बुलडोजर चलाने हुई तोड़फोड़ के कारण जो दुकानदारों को नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिया जाए। साथ में बाजार के प्रधान सुनील बोंटरा, पूर्व प्रधान बिट्टू सचदेवा, व्यापारी नेता गुलशन डंग, पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई अनिल कुमार सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें