रोहतक। कांग्रेस के पूर्व सांसद और एआईसीसी की विदेशी मामलों की कमेटी के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक सरकारी कार्यक्रम में स्थानीय विधायकों की अनुपस्थिति को इसका उदाहरण बताया। बृजेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान माैजूद थे। आरोप लगाया कि गुटबाजी के कारण कई विधायक नदारद रहे। पूर्व सांसद ने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ा जाता है कि साथ नहीं दिखते, लेकिन भाजपा में भी हालात ऐसे ही हैं।" उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह बयान रोहतक में छोटू राम चौक स्थित नीली कोठी पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में दिया गया।