फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक के माड़ौदी गांव में बच्चों की लड़ाई में मासूम को गली में पटका, सीसीटीवी में कैद वारदात

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। कलानौर खंड के गांव माड़ौदी में बच्चों की आपसी लड़ाई में साइकिल सवार ने 10 साल के मासूम को गली में पटक दिया। पूरी घटना सामने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 14 जुलाई की शाम हुई घटना को लेकर शुक्रवार को गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वरिष्ठ की अध्यक्षता में हुई पंचायत में विवाद निपट गया। मड़ौदी निवासी मनदीप शर्मा ने बताया कि उसके भाई संजय के बेटे प्रिंस का पड़ोस के 8 साल के बच्चे से झगड़ा हो गया था। 14 जुलाई की शाम 7 बजकर 36 मिनट पर प्रिंस गली से गुजर रहा था। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि दूसरे लड़के पिता ने कैसे साइकिल से पहले बच्चे को टक्कर मारी। फिर उठाकर गली में पटक दिया। उन्होंने प्रिंस को अस्पताल में दाखिल करवाकर एमएलआर कटवाई। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। बॉक्स पंचायत में दोनों पक्षों में हुआ समझौता मनदीप ने बताया कि पूरे मामले को लेकर गांव में पूर्व सरपंच हर्ष वशिष्ठ की मौजूदगी में पंचायत हुई। दूसरे पक्ष ने गलत मान ली। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के लिए समझौता हो गया। वर्जन मड़ौदी में बच्चे के सड़क पर पटकने का मामला उनके नोटिस में नहीं आया है। अगर कोई लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना कलानौर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें