एमडीयू में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विवि के खेल परिसर से हरि झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने युवाओं नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही युवाओं को देश की उन्नति में सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के बाद वह एमडीयू के दीक्षारंभ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। विवि के खेल परिसर में केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय ध्वज को लेकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस तिरंगे के लिए लोगों ने बलिदान दिया, उसी को भूल गए। अपना निशान लेकर चल पड़े। कम से कम रंग तो बदल लेना चाहिए था। पिछले 65 साल से तिरंगे को कपड़े का टुकड़ा मानकर लेकर चलते रहे। इन्होंने जेब पर तिरंगे का निशान लगाकर या गले में तिरंगी चुन्नियां डालकर मात्र एक दिवस मनाने का काम किया है। वर्ष 2016 में तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, किसी ने की तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।