फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में नवीन जयहिंद बोले- वाई पूरण कुमार सुसाइड में सीटिंग जज से होनी चाहिए जांच

नवीन दलाल Updated Thu, 09 Oct 2025 03:47 PM IST

हरियाणा कैडर 2001 बैच आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार सुसाइड केस में नवीन जयहिंद रोहतक ने प्रेस वार्ता के दौरान आत्महत्या से पहले वाई पूरण कुमार की ओर फाइनल नोट को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने ने सुसाइड नोट में आईपीएस पुलिस अधिकारियों व आईएएस अधिकारियों के नाम बताए। उन्होंने कहा कि सवाल यह कि एक दुर्भाग्य पूर्ण घटना हुई है। मेरी मांग इतनी है कि हरियाणा में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का गैंगवॉर शुरू हो गया, इस सुसाइड में जांच सीटिंग जज से होनी चाहिए। यह जनता का मुद्दा है। जितने भी सुसाइड नोट में आदमी है उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, न कि अकेल डीजीपी और एसपी रोहतक के। रोहतक में जो करप्शन का मामला दर्ज हुआ है, जनता के सामने सबूत रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम नायब साहब निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए जबकि दोषी बचना नहीं चाहिए। जो निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह इतना बड़ा मामला है इसकी सीबीआई की बजाय सीटिंग हाई कोर्ट के जज से जांच होनी चाहिए। इसे कोई जातीय रंग देने का काम नहीं होना चाहिए। इसमें सभी जातीय के अधिकारी शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें