हरियाणा बचाओ मोर्चा ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी में उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति, गृहमंत्री, वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। समाज सेवी मुकेश हुड्डा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, सीएनजी, एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर रोक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर अंकुश, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने व गांवों में पुलिस गश्त बढ़ाने की सरकार से मांग की है। साथ ही शहर-गांव में पेयजल संकट दूर कर हर नल तक शुद्ध जल पहुंचाने की मांग की। उन्होंने हत्या, लूटपाट व धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई।