गुरु नानक सेवा समिति व गुरुद्वारा भाई बहादुर सिंह की ओर से सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के 359 वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में शनिवार को शहर में नगर कीर्तन निकला गया। इसमें खालसा पंथ के मशहूर रागी जत्थे गुरबाणी का यश गायन किया। ऊंट-घोड़े, स्कूली बच्चे व खालसा गतका ग्रुप ने करतब दिखाकर नगर कीर्तन की शोभा यात्रा निकाली। वहीं, नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई करते हुए पंच प्यारों ने संगत निहाल किया।