रोहतक के गद्दी खेड़ी गांव में मंगलवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने एक मकान पर अंधाधुंध चार गोलियां चलाईं। गोली चलाकर मकान के मालिक के बेटे को कॉल करके धमकी दी कि आज तू बच गया। घर होता तो जान से मार देते। बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में गद्दी खेड़ी गांव निवासी सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार रात घर पर सोया हुआ था। रात 2:40 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर सीसीटीवी की जांच की तो उसमें बाइक पर आते दो युवक दिखाई दिए।