फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: योगी मॉडल पर धनखड़ बोले- मुख्यमंत्री में राजनीति इच्छा शक्ति, निर्णय लेना पुलिस का काम

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 07:22 PM IST

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि विपक्ष का काम आलोचना करना है। जहां तक यूपी की तर्ज पर कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए योगी मॉडल का सवाल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी में राजनीतिक इच्छा शक्ति है, लेकिन कानून व्यवस्था को लेकर निर्णय लेना पुलिस का काम है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सोमवार को जिला विकास भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। आतंकवादियों पर सटीक प्रहार किया गया है। देश अब दुनिया की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है। साथ ही उन्हाेंने शहर के बुद्धिजीवी वर्ग को संबोधित किया, जिसमें प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील, व्यापारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट, सामाजिक संस्थाएं, सीए, उद्योगपति व शिक्षक भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें