फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, चूल्हे पर रोटी बनाई व पुतला जलाया

आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में चूल्हे पर रोटी बनाकर व केंद्र सरकार का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष परल चौधरी व महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर रोटी बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग व केंद्र सरकार के समझौता किए गए विषयों के खिलाफ विरोध किया। धरना-प्रदर्शन कांग्रेस कमेटी रोहतक, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, एक्स सर्विस मेन कांग्रेस, एससी कांग्रेस विभाग , ओबीसी कांग्रेस मोर्चा व सभी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान विधायक भारत भूषण बत्रा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष परल चौधरी, शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, पार्षद विजय गोयल, सुनील बल्ली, सत्यवान चहल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें