आंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों व पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। चार दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट तीन रुपए बढ़ाए थे और अब एक रुपए के करीब बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा कि भाजपा सरकार ने रसोई गैस को भी हजार रुपए पर पहुंचा दिया है और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 3 हजार के पास हो गया है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। रोजगार के नए अवसर युवाओं को देने में भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम भेजे ज्ञापन में केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। वरिष्ठ नेता चक्रवर्ती शर्मा ने कहा कि एनटीए के चेयरमैन प्रदीप कुमार आरएसएस का आदमी है। इसे मध्य प्रदेश का एमपीएससी का चेयरमैन भी बनाया गया है। इसी के समय ही व्यापम घोटाला हुआ। आज हमने पेपर लीक और महंगाई को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है।