फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से शिमला के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 01:07 PM IST

रोहतकवासियों और पर्यटकों को हरियाणा रोडवेज ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा रोडवेज ने रोहतक से शिमला के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। मंगलवार को बस स्टैंड के काउंटर नंबर आठ से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक नवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। 581 रुपये लगेगा किराया बस में रोहतक से शिमला का किराया मात्र 581 रुपये तय किया गया है। वहीं, अगर दूरी की बात करें तो यह दूरी 373 किलोमीटर रहने वाली है। रोहतक से चलने के बाद बस चंडीगढ़, पंचकूला, पिंजौर, कालका, सोलन और धर्मपुर होते हुए रात को 8:10 बजे शिमला पहुंचेगी। बस के शुभारंभ पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि इस सीधी बस सेवा से व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए शिमला जाने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। गर्मी में पहाड़ों की सैर पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा फायदेमंद रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें