पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि 20 मई को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में मंत्रियों व विधायकों की बैठक बुलाई है, जिसमें जासूसी प्रकरण पर मंथन होगा। सरकार खुफिया विभाग व पुलिस से भी जवाब मांगेगी, आखिर समय रहते जासूसी कर रहे लोगों की सूचना क्यों नहीं मिल सकी। पंवार सोमवार को जिला परिवेदना समिति की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि यूटूबर के लिए भी दूसरे मीडिया कर्मियों की तरह नियम होने चाहिए। हर विषय पर गहराई से मंथन किया जाएगा और पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।