हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गई हैं। पहले दिन जिले के 44 केंद्रों पर 6,000 विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। दोपहर की पाली 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को गहन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी करने का का दावा किया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावडा भी देखा जा रहा है। पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था पर नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर सख्ती बरती जा रही है।