फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, शेर व बाघ के सातों बच्चाें का किया नामकरण

तिलियार स्थित चिड़ियाघर में अब शेर व बाघ के सात बच्चे एक साथ अठखेलियां करेंगे। सोमवार को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह रोहतक पहुंचे और सातों बच्चाें का नामकरण किया। सात बच्चों में पांच शेर व दो बाघ के बच्चे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफेद तोता भी लेकर आएं, जो उन्होंने मॉरिशस की घाटी में देखा था। चिड़ियाघर में शेरनी सुधा व शेर धीरा कई माह से हैं, उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम वीरू व संजू को रखा गया है, जबकि बाघिन आशा व बाघ सागर के बच्चे का नाम चैतन्य रखा गया है, जबकि तीन मादा शेर को प्रदेश के दूसरे चिड़ियाघरों से लाया गया है। उनका नाम नव्या, दीया व चंचल रखा गया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें