फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी के 14.4 किमी लंबे बाईपास का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 04:39 PM IST

सोमवार को भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड से जिले के नवनिर्मित नेशनल हाइवे के बाईपास का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम का संयोजन किया गया। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 1069.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 14.4 किलोमीटर लंबा बाईपास अब वाणिज्यिक संचालन के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। यह बाईपास न केवल रेवाड़ी शहर के यातायात भार को कम करेगा बल्कि दिल्ली से नारनौल की यात्रा को एक घंटे तक कम कर प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। जिला से निकल रहे रेवाड़ी-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 से रेवाड़ी-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग 352 और दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें