फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बारिश ने खोली शहर की व्यवस्था की पोल, जगह-जगह बनी जलभराव की स्थिति

Naveen Updated Fri, 20 Mar 2026 12:57 PM IST

शुक्रवार की सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों तक पानी भर गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया, जिससे गंदगी और बदबू भी फैल रही है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को खासतौर पर दिक्कत हो रही है। वहीं, बाजारों में भी ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ है। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश में यही हाल हो जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता। प्रशासन की ओर से जलनिकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें