लगातार दो दिन से हो रही बारिश के बावजूद अनाज मंडी में हजारों क्विंटल सरसों खुले में पड़ी है और लगातार भीग रही है। इससे किसानों और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। मंडी में फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल या अन्य संसाधनों की व्यवस्था नहीं है, जिससे स्थिति और गंभीर बन गई है। प्रशासन की ओर से वीरवार को व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसका जमीनी स्तर पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है। मंडी में अब भी सरसों खुले में पड़ी है और बारिश से खराब हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए तो उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। वहीं, इस लापरवाही को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।